Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP Mandal President's brother and relative beaten up

Sultanpur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई व रिश्तेदार को पीटा

Tue, 26 Nov 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 26 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal President's brother and relative beaten up
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत सहिनवां निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई व रिश्तेदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने एक समुदाय के युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सहिनवां निवासी शोभनाथ यादव गोसैसिंहपुर मंडल के अध्यक्ष है। उनके चचेरे भाई कुलदीप यादव सोमवार को अपने रिश्तेदार अनुभव यादव निवासी खालिसपुर दुर्गा को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहे थे। छीतेपट्टी बाजार में दोनों की करेथागोसरपुर निवासी कौनेन से किसी बात को लेकर झड़प हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। बाजार से निकलने के बाद अनुभव और कुलदीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास पहुंचे, जो खालिसपुर दुर्गा गांव के पास है। आरोप है कि इसी दौरान कौनेन ने कैथावां व भैसिंगपुर से एक दर्जन लड़कों को वहां बुला लिया। इन सभी ने मिलकर कुलदीप और अनुभव को जमकर मारापीटा। मदद के लिए लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी पंडित तिवारी व क्षेत्राधिकारी विनय गौतम मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। खालिसपुर दुर्गा गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। भाजपा नेता शोभनाथ ने कौनेन खां के अलावा कैथावां के अन्ना खां व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कौनेन खां ने अनुभव यादव व कुलदीप के खिलाफ गाड़ी का शीशा तोड़ने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीओ शिवम गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed