संतराम हत्याकांड: आरोपी भाजपा नेता की धमकी, बोला-'दो हजार लड़के और एक हजार पिस्टल भेजेंगे', पीड़ित पहुंचे थाने
संतराम के भाई अखिलेश ने पुलिस अफसरों से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। कहा कि आठ अक्तूबर को भाई की हत्या हुई थी। पहले भाजपा नेता ने धमकी भी दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को कारोबारी संतराम हत्याकांड में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस अफसरों से शिकायत की गई। संतराम के भाई अखिलेश ने बताया कि घटना दोस्तपुर क्षेत्र के गोसैसिंहपुर की है। हत्याकांड से पहले हम अपने व्यापार के लिए जा रहे थे।
भाजपा नेता अर्जुन पटेल के घर के सामने से निकले, तो उन्होंने हमारी गाड़ी रोक ली। हमको धमकाने लगे। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि थाने में बैठवाकर भूसा भरवा दूंगा। इसके बाद बोले कि तुम्हारे घर दो हजार लड़के भेजेंगे और एक हजार पिस्टल।
यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निभाईं छठ पूजा की रस्में, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र सौंपा
बताया कि भाई संतराम का मर्डर हो गया। हम बहुत डर गए हैं। बाहर नहीं निकल रहें है। बहुत डरा दिए है, धमका दिए हैं। हमारे घर वाले भी कही नहीं निकल पा रहें है। उसने बताया कि अर्जुन पटेल 10 साल पहले कुछ नहीं थे। इस समय वह बहुत ताकतवर हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र सीओ सिटी प्रशांत सिंह को दिया।
यह भी पढ़ेंः- UP News: गरीब बच्चों के लिए स्कूलों में प्रवेश का मौका, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी जानकारी
आरोपी भाजपा नेता की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच के लिए दोस्तपुर एसओ को निर्देशित किया है। बताते चलें कि आठ अक्तूबर को कारोबारी संतराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अर्जुन पटेल आरोपी है। इसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।