फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP expressed happiness on approval of caste census

Sultanpur News: जातीय जनगणना की मंजूरी पर भाजपा ने जताई खुशी

Sun, 04 May 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP expressed happiness on approval of caste census
धम्मौर बाजार में जातीय जनगणना की खु​शियां मनाते भाजपाई। 
धम्मौर/कादीपुर (सुल्तानपुर)। देश में जातीय जनगणना को मंजूरी दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नारे लगाए।
विज्ञापन

धम्मौर मंडल अध्यक्ष रामजतन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस दौरान पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजीव मौर्य, कमाल अंसारी, महामंत्री शिव कुमार यादव, सुनील पांडेय, विनोद मौर्य, कृष्ण कुमार उपाध्याय, रवि प्रकाश सिंह, पूर्व जिला मंत्री महेश सिंह, सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुधांशु सिंह, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा राम प्रकाश वर्मा कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, कादीपुर में तहसील तिराहे पर भाजपा ने धन्यवाद सभा आयोजित की। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि जातीय जनगणना का निर्णय सामाजिक न्याय को मजबूती प्रदान करेगा। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान ने कहा कि जातीय जनगणना से समावेशी विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन्यवाद सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक, उत्कर्ष मोदनवाल, जिला मंत्री राजितराम, शैलेंद्र उपाध्याय, महिला मोर्चा की विनीता पांडेय सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed