फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP District President will be elected by consensus

Sultanpur News: आम सहमति से होगा भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव

Fri, 10 Jan 2025 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP District President will be elected by consensus
पार्टी कार्यालय में मौजूद भाजपा पदा​धिकारी
सुल्तानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 44 और प्रदेश कार्य समिति पद के लिए 18 लोगों ने बृहस्पतिवार को नामांकन किया है। जांच के बाद चुनाव पर्यवेक्षक ने आम सहमति से जिलाध्यक्ष चुने जाने का भरोसा दावेदारों को दिया है। इसको लेकर पार्टी कार्यालय में दिनभर गहमागहमी रही।
विज्ञापन

पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। दावेदारों की भीड़ की वजह से नामांकन प्रक्रिया तीन बजे तक चलती रही। चुनाव पर्यवेक्षक व प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं संसदीय राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी और चुनाव अधिकारी मानवेंद्र सिंह पर्चों को अपने साथ ले गए। संसदीय कार्य राज्यमंत्री ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद पर पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि से जुड़े व दो बार सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता को आम सहमति से चुना जाएगा।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नेतृत्व तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले प्रमुख लोगों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुमन सिंह, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी, कृपाशंकर मिश्रा, शशीकांत पांडेय, श्याम बहादुर पांडेय, शिवाकांत मिश्रा, डॉ. प्रीति प्रकाश, रूपेश सिंह,घनश्याम चौहान, बबिता तिवारी, पूजा कसौधन, व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी समेत अन्य शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed