{"_id":"585179144f1c1b686f64b447","slug":"biting-cold-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा
Amarujala Bureau
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही कड़ाके की ठंड से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तापमान में गिरावट से रात और सुबह-शाम लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा व धुंध रहने और ठंड में इजाफे की संभावना है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम में आर्द्रता (नमी) 100-67 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 1.2 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन