फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike theft case registered, now search for 'unknown'

Sultanpur News: बाइक चोरी का केस दर्ज, अब ‘अज्ञात’ की तलाश

Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike theft case registered, now search for 'unknown'
अमहट (सुल्तानपुर)। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युुवक की बाइक कोतवाली से चोरी होने के मामले में किरकिरी के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने उप निरीक्षक सहित दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है, जबकि एक को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

बंधुआकला के हरखी दौलतपुर गांव निवासी मनोज गौतम के छोटे भाई धर्मेंद्र कुमार 10 जून की शाम बाइक से शहर से घर लौट रहे थे। अमहट स्थित एक हॉस्पिटल के पास रोडवेज की बस की चपेट में आने से धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। मनोज का आरोप है कि दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस बाइक को कोतवाली नगर लेकर चली गई थी। मनोज बाइक लेने कोतवाली नगर गए थे, तो दरोगा ने कहा कि बाद में आकर ले लेना।
विज्ञापन

13 जून को वह पहुंचे, तो बताया गया कि बाइक कोतवाली नगर में नहीं है। उन्होंने कोतवाली नगर से बाइक चोरी होने का आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक उप निरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल को देर शाम एसपी ने निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसी मामले में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर के हेड मोहर्रिर संजय सोनकर को लाइन हाजिर किया है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच उप निरीक्षक शिवानंद यादव कर रहे हैं। बाइक चोरी करने वाले का पता लगाया जा रहा है।


सांसद ने आईजी से की थी शिकायत
सांसद संजय सिंह ने इस मामले में आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार और एसपी कुंवर अनुपम सिंह से शिकायत कर नाराजगी जताई थी। बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed