फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike riding mother and son die in collision with JCB

Sultanpur News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Sun, 24 Nov 2024 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Bike riding mother and son die in collision with JCB
घटनास्थल पर लगी भीड़।
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौरा जगदीशपुर माधवपुर गांव के पास शनिवार दोपहर जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जेसीबी समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के महरूआ थाना क्षेत्र के बलईपुर निवासी दीपक की पत्नी ऊषा देवी (40) शनिवार सुबह अपने पुत्र सौरभ (17) के साथ बाइक से दीवानी न्यायालय सुल्तानपुर गई थीं। दोपहर करीब एक बजे मां-बेटे बाइक से वापस घर जा रहे थे। बाइक सौरभ चला रहा था। उसने हेलमेट पहना था। जयसिंहपुर कोतवाली के बौरा जगदीशपुर माधवपुर गांव के पास जेसीबी से बाइक में टक्कर लग गई। दुर्घटना में जेसीबी के पहिए के नीचे दबकर सौरभ की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक में पीछे बैठी मां ऊषा देवी जेसीबी की टक्कर से उछलकर दूर गड्ढे में जा गिरी। उनके भी सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग गई। कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, जेसीबी गलत दिशा से आ रही थी। दुर्घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।



दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
अंबेडकरनगर के बलईपुर गांव निवासी दीपक पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी चार संताने थीं। चारों संतानों में सबसे बड़ी बेटी है। सौरभ तीसरे नंबर पर था। वह बीए की पढ़ाई कर रहा था। पत्नी ऊषा देवी व पुत्र सौरभ की सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed