{"_id":"6873fb38b8845f25e20ee6cf","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-unidentified-vehicle-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-136954-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 14 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर) । कैथवारा गांव के पास रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार क्षितिज शर्मा (35) निवासी आयुबपुर, जयसिंहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि क्षितिज मुंबई में सिक्योरिटी कंपनी में काम करता था। वह रविवार सुबह मुंबई से घर आया था। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)