फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike rider hit by truck, two including former soldier died

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, पूर्व फौजी समेत दो की मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by truck, two including former soldier died
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कामतागंज बाजार में रविवार की सुबह बाइक सवार रिटायर्ड फौजी समेत दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों लोग ट्रक में ही फंस गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक का अगला हिस्सा ऊपर उठाया, तब शवों को बाहर निकाला जा सका।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कामतागंज बाजार में रविवार की सुबह नौ बजे मौरंग लदे एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक का अगला हिस्सा ऊपर उठाया, तब शवों को बाहर निकाला जा सका।
शवों की शिनाख्त रिटायर्ड फौजी दिनेश दूबे निवासी रमऊ का पूरवा लाखीपुर कोतवाली लंभुआ और धीरज यादव (35) पुत्र हौसिला यादव गोसाईं पुरवा रायचंद्रपुर कोतवाली देहात के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद एसडीएम लंभुआ राम अवतार व सीओ सतीश चंद्र शुक्ल ने भी दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। चालक की तलाश की जा रही है।
एक घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा धीरज का शव
भदैंया। हादसे के बाद एक घंटे तक धीरज यादव का शव ट्रक के नीचे ही फंसा रहा। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को उठाया और शव को बाहर निकाला जा सका।

दूध के कारोबारी थे दोनों
भदैंया। गोसाईं का पुरवा निवासी धीरज यादव दूध का कारोबार करता था। वह दुकानों पर दूध देता था। शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन होने के कारण वह लाखीपुर के रिटायर फौजी दिनेश दूबे के यहां डेरी पर दूध देने गया था। वहीं से दोनों बाइक से कामतागंज बाजार में पनीर पहुंचाने गए थे, जहां यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed