फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike rider dies in accident on Purvanchal Expressway, companion injured

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 06 Oct 2025 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident on Purvanchal Expressway, companion injured
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बल्दीराय के बीही निदूरा गांव के पास सोमवार शाम लखनऊ से आजमगढ़ जा रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक असद शहंशाह शेख (30) व उसके पीछे बैठा सालार (28) निवासीगण बसई, अकबालपुर, बसही, जिला आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर ही असद शहंशाह शेख की मौत हो गई। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी थी। घायल सालार को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बल्दीराय थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है। क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed