फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike rider dies after colliding with culvert

Sultanpur News: पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sun, 24 Nov 2024 04:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with culvert
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट स्थित पुलिया से शुक्रवार रात प्रतापगढ़ का बाइक सवार युवक टकरा गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ आ रहे अन्य बाइक पर सवार लोगों ने उसे सीएचसी लंभुआ पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी लंभुआ सीएचसी पर पहुंचे। युवक ने हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दमड़ी गांव निवासी प्रीतम पटेल (22) शुक्रवार को लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सरायमकरकोला गांव में आई बरात में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे थे। साथ में कुछ लोग भी दूसरी बाइकों से निमंत्रण में शामिल होने के लिए आ रहे थे। लंभुआ बाजार से गरयें मार्ग पर रेलवे स्टेशन के निकट प्रीतम की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। बरात जा रहे अन्य साथी उसे लेकर लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थी। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed