{"_id":"6888a90708f0e3c12e092c32","slug":"bike-rider-crossed-closed-railway-gate-entered-track-bike-loaded-garlic-collided-train-goods-train-stopped-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: बंद रेलवे गेट पार करते समय बाइक ट्रेन से टकराई,चालक भागा, आधे घंटे तक रुकी रही बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: बंद रेलवे गेट पार करते समय बाइक ट्रेन से टकराई,चालक भागा, आधे घंटे तक रुकी रही बाइक
Tue, 29 Jul 2025 05:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Jul 2025 05:04 PM IST
सार
सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बंद रेलवे गेट पार करते समय लहसुन से लदी बाइक ट्रेन से टकरा गई। बाइक ट्रेन के इंजन में फंसने से मालगाड़ी आधे घंटे तक रुकी रही। रेलवे पुलिस बाइक मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ट्रैक पर बाइक छोड़कर भाग गया सवार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के फतेहपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। दोपहर लगभग 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति लहसुन से लदी बाइक के साथ बंद रेलवे गेट पार करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही सुल्तानपुर की ओर से मालगाड़ी आती दिखी, चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। बाइक सीधे ट्रेन के इंजन से टकराई और उसमें फंस गई। इससे ट्रेन डाउन ट्रैक पर करीब आधे घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने हटाई बाइक, ट्रेन हुई रवाना
मालगाड़ी के गार्ड बी.पी. सिंह ने घटना की सूचना पखरौली रेलवे स्टेशन और रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने बाइक को ट्रैक से हटाया। इसके बाद मालगाड़ी आगे रवाना हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- झूलनोत्सव: श्रीराम के दरबार में बिखरने लगी सावन की छटा, भव्य महल में भाइयों सहित रजत हिंडोले पर विराजे रामलला
विज्ञापन
ये भी पढ़े- औसानेश्वर मंदिर में भगदड़: एक-दूसरे पर चढ़ते-गिरते भागे चार हजार लोग, चीखों में बदल गया बम-बम का उद्घोष
रेलवे पुलिस के अनुसार बाइक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र में पखरौली स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित फतेहपुर गांव के पास हुई। उल्लेखनीय है कि यह रेलवे गेट कई वर्षों से बंद पड़ा है।