{"_id":"6a78ce6233c7ab205c0e279d","slug":"bike-collides-with-nilgai-uncle-and-nephew-injured-condition-critical-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-162428-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वनरोज से टकराई बाइक, चाचा-भतीजा घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वनरोज से टकराई बाइक, चाचा-भतीजा घायल, हालत गंभीर
Mon, 10 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर खरगपुर स्थित ढाबे के पास शनिवार देर रात वनरोज से बाइक टकराने से चाचा नईम अहमद और भतीजा प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जयसिंहपुर के गंगेव निवासी प्रिंस अहमद (30) अपने चाचा नईम अहमद (60) के साथ बाइक से सुल्तानपुर से घर लौट रहे थे। खरगपुर स्थित ढाबे के पास अचानक सामने आए वनरोज से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चला रहे प्रिंस अहमद ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस अहमद की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर लखनऊ कर दिया। वहां हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, नईम अहमद का इलाज मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर में चल रही है।