फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Big rail accident in Sultanpur two freight trains collided two hundred meters away from railway station

सुल्तानपुर में बड़ा रेल हादसा : दो मालगाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत,10 वैगन बेपटरी

Thu, 16 Feb 2023 08:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Feb 2023 08:41 PM IST
सार

स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि सुल्तानपुर जंक्शन से डाउन मालगाड़ी को सुबह 5:30 बजे सिग्नल क्लीयर होने के बाद रवाना किया गया था। 5:35 बजे के करीब दुर्घटना हुई जब दूसरी तरफ से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से कोयला लेकर आ रही एमटीटीएस अप मालगाड़ी दरियापुर के पास होम सिग्नल पार कर रही थी।

विज्ञापन
Big rail accident in Sultanpur two freight trains collided two hundred meters away from railway station
सुल्तानपुर में बड़ा रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास बृहस्पतिवार की सुुबह दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के 10 वैगन पटरी से उतर कर अगल-बगल ट्रैक पर छिटक गए। हादसे से लखनऊ-वाराणसी व अयोध्या प्रयागराज रेलपथ पर यातायात बाधित हो गया। इसकी वजह से सात ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया जबकि 12 ट्रेनें डायवर्ट की गईं। लखनऊ से दोपहर में पहुंची एआरटी की मदद से वैगनों को ट्रैक से हटाने का काम शुरू कराया गया। हादसे में दोनों ट्रेनों के चार लोको पायलटों को मामूली चोटें आई हैं। डीआरएम एसके सप्रा ने अन्य अफसरों के साथ दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। रेल ट्रैक क्लीयर करने का काम देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि सुल्तानपुर जंक्शन से डाउन मालगाड़ी को सुबह 5:30 बजे सिग्नल क्लीयर होने के बाद रवाना किया गया था। 5:35 बजे के करीब दुर्घटना हुई जब दूसरी तरफ से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से कोयला लेकर आ रही एमटीटीएस अप मालगाड़ी दरियापुर के पास होम सिग्नल पार कर रही थी। दक्षिणी केबिन के पास क्रॉस ओवर प्वाइंट पर दोनों मालगाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक के ऊपर से गुजरी ओएचई लाइन भी टूट गई। इस बीच टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद टूट गई। उन्होंने बताया कि स्टेशन से रवाना की गई मालगाड़ी की परिचालन व्यवस्था ठीक थी। वहीं, वाराणसी से आ रही मालगाड़ी के चालक ने भी रेड सिग्नल की अनदेखी की। हादसे के चलते रेल रूट पर सुबह 05:45 से रात्रि 11 बजे तक करीब 18 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed