फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bicycles given to girl students and sewing machines given to women

Sultanpur News: छात्राओं को साइकिल और महिलाओं को दी सिलाई मशीन

Mon, 09 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 09 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bicycles given to girl students and sewing machines given to women
महिला को सिलाई मशीन देते समिति के अध्यक्ष
सुल्तानपुर। अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में रविवार को शहर के तिकोनिया पार्क में आजाद समाज सेवा समिति का 29वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में 1000 जरूरतमंदों को कंबल, 100 छात्राओं को साइकिल व स्वरोजगार के लिए 60 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अमर शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। छात्रा उर्वी सिंह ने शहीद खुदीराम बोस के जीवन पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रैमन मैग्सेसे सम्मान से पुरस्कृत डॉ. संदीप पांडेय ने संबोधित किया। वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव, वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पांडेय, केएनआई के उप प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह, सपा नेता पप्पू रिजवान, शकील अहमद, शशि प्रकाश सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह मदन, डॉ. आशीष द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था संस्थापक व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सेवा भाव को लगातार 30 वर्षों से जारी रखने के लिए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान, श्याम नारायण पांडेय, प्रधान बब्लू सिंह, दिलीप सिंह, शैलेश वर्मा, सर्वेश सिंह, मयंक पांडेय, इमरान खान, मसूद अहमद, रविंद्र तिवारी, अरविंद यादव, मोईद खान, दिनेश यादव, विजय यादव, शमशाद अहमद, मोहम्मद अहमद, अनीता सिंह, सर्वेंद्र वीर विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed