फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bhadaiya became overall champion for the eighth time

Sultanpur News: आठवीं बार ओवरऑल चैंपियन बना भदैंया

Fri, 01 Dec 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhadaiya became overall champion for the eighth time
सुल्तानपुर। जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में खो-खो व लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुईं। सात बार का विजेता भदैंया ब्लॉक इस बार भी ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन


जिले के 15 ब्लाॅकों के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खो-खो में कुड़वार को हराकर मोतिगरपुर विजेता बना। लंबी कूद के बालक वर्ग में कुड़वार के मिर्जा शादाब बेग व बालिका वर्ग में जयसिंहपुर की अंशिका वर्मा विजेता रहीं। समापन कार्यक्रम में विजेता बच्चों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रतियोगिता में ब्लाॅकवार बच्चों की प्रतियोगिताएं हुईं। 245 अंकों के साथ भदैंया ब्लाॅक आठवीं बार ओवरऑल चैंपियन बना। 139 अंकों के साथ धनपतगंज ब्लाॅक दूसरे व 120 अंकों के साथ कूरेभार ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में जिलेभर के 850 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम प्रभारी जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 11 दिसंबर से अमेठी में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों के बच्चों व शिक्षकों को आवासीय सुविधा दी गई।

खेल व्यवस्था में दिनेश उपाध्याय, आनंद, मनोज, देवेंद्र त्रिपाठी, रणधीर सिंह, रितेश, मुनेंद्र मिश्रा, अनिमेश, मान सिंह, शिव प्रताप, धर्मेंद्र सिंह, ज्योति सिंह ने सहयोग किया। निर्णायक मंडल में ओम प्रकाश, कृष्मोहन, हरगोविंद, मनोज सिंह, श्वेता, उमेश यादव, अभिषेक, उदय सिंह, अंजनी व अबूबक्र शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन अनिल यादव व सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने किया।


यह रहे विजेता
50 व 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कादीपुर ब्लाॅक के ऋषिदेव ने बाजी मारी। दूबेपुर ब्लाॅक के योगेश दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में लंभुआ ब्लॉक की नगमा विजेता बनीं। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कादीपुर की नैंनी विजेता रहीं।

400 मीटर दौड़ में जयसिंहपुर की सीता ने बाजी मारी। दूबेपुर की नैना दूसरे व कूरेभार की अंतिमा तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में जयसिंहपुर की अंशिका वर्मा विजेता बनीं। कबड्डी बालक वर्ग में मोतिगरपुर ने दुबेपुर को 6-4 से शिकस्त दी। वहीं बालिका वर्ग की कबड्डी में कमैचा को हराकर बल्दीराय ब्लॉक विजेता बनी।


योगासन में बल्दीराय विजेता व कुड़वार ब्लाॅक उपविजेता रहा। राष्ट्रीय एकांकी में भदैंया पहले, दोस्तपुर दूसरे व जयसिंहपुर ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य व गीत में भदैंया विजेता बना। कूरेभार दूसरे व दोस्तपुर ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। पीटी में जयसिंहपुर पहले, भदैंया दूसरे व बल्दीराय तीसरे स्थान पर रहा। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में जयसिंहपुर ब्लॉक के बच्चे अव्वल रहे। भदैया ब्लॉक उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed