{"_id":"626c2f9589a58a6b320a6c4a","slug":"beating-sultanpur-news-lko628304850","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर गाने को लेकर घराती-बराती भिड़े, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर गाने को लेकर घराती-बराती भिड़े, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शादी समारोह के दौरान डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर बृहस्पतिवार रात घराती और बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट की घटना से नाराज बराती भोजन किए बिना ही लौट गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के मुरारपुर गांव में हुई। नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव से सियाराम के बेटे मनीष की बरात मुरारपुर निवासी हरखाली बौद्ध के घर बृहस्पतिवार की रात पहुंची थी। द्वारचार के समय डीजे पर घराती और बराती नाच रहे थे। भोजपुरी गाने बजाने को लेकर घराती व बराती आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में घराती पक्ष से विमलेश और बराती पक्ष से अच्छेलाल, दिनेश कुमार, हीरालाल, कमलेश तथा अंजुम घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अच्छेलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मारपीट से बरातियो में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने विवाद को शांत कराया। मारपीट से नाराज बराती बिना भोजन किए ही घर लौट गए। कोतवाली देहात प्रभारी गौरीशंकर पाल ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझ गया है।