{"_id":"61a9122aa640ae79416aa1e1","slug":"beat-up-the-teacher-sultanpur-news-lko607126886","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षामित्र को अनुपस्थित करने पर प्रधानाध्यापक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शिक्षामित्र को अनुपस्थित करने पर प्रधानाध्यापक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ड्यूटी से लापता महिला शिक्षामित्र को अनुपस्थिति करना प्रधानाध्यापक को महंगा पड़ गया। महिला शिक्षामित्र के दोस्त पुरुष शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अखंडनगर क्षेत्र के बड़ौरा ख्वाजापुर गांव निवासी महेंद्र यादव (50) क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैया मुबारकपुर में प्रधानाध्यापक हैं। इसी विद्यालय में अनीता पाल और सत्य नारायन यादव शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे और प्रार्थना कराने के बाद कक्ष में पहुंचे। काफी देर तक जब अनीता पाल विद्यालय नहीं पहुंची तो महेंद्र यादव ने रजिस्टर में अनीता पाल को अनुपस्थित कर दिया। इससे नाराज होकर शिक्षामित्र सत्य नारायन यादव ने प्रधानाध्यापक महेंद्र यादव पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। महेंद्र यादव पर हमले के दौरान स्कूल के बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
आरोप है कि हमले के बाद सत्य नारायन यादव ने महेंद्र यादव का मोबाइल सेट भी छीन लिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गांव के ही राम अवध पांडेय ने सत्य नारायन यादव से महेंद्र यादव का मोबाइल सेट वापस कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि प्रधानाध्यापक महेंद्र यादव की तहरीर पर शिक्षा मित्र सत्य नारायन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।