फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   beat to farmer

मिट्टी की खोदाई के विरोध पर दबंगों ने किसान को पीटा

Thu, 04 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
beat to farmer
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। खेत की मिट्टी खोदकर तालाब पाट रहे दबंगों का जब किसान ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना के बाद पहुंची पीआरवी पर भी आरोपियों ने हमला कर वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए दो सिपाहियों की पिटाई कर दी। घायल सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने किसान की तहरीर पर 23 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भिदूरा गांव निवासी विकास श्रीवास्तव के खेत के पास ही तालाब है। पिछले दिनों सिक्सलेन का निर्माण कर रहे लोगों ने बिना किसी अधिकारी की इजाजत के तालाब से काफी मात्रा में मिट्टी की खुदाई कर ली थी। बुधवार की रात करीब आठ बजे बृजेश आदि जेसीबी लगाकर तालाब से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। तभी विकास श्रीवास्तव वहां पहुंच गए और इसका विरोध किया।
विज्ञापन

विकास के विरोध करने पर बृजेश आदि जेसीबी से उनके खेत की मिट्टी खोदकर तालाब को पाटने लगे। विकास ने इसका विरोध करते हुए यूपी-112 को सूचित कर दिया। इस पर बृजेश आदि ने विकास को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर पीआरवी पहुंच गई। पीआरवी पर सवार सिपाही नितेश सिंह व सुबोध पर भी बृजेश आदि ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में सिपाही नितेश, सुबोध और विकास घायल हो गए। वायरलेस से नितेश ने हालात की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने घायल दोनों सिपाहियों के साथ ही विकास को सीएचसी पहुंचाया।

कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विकास श्रीवास्तव की तहरीर पर बृजेश, संगम, संतोष, बृजभान, चंद्रभान, दीपक, उजाला, सूरज, गंगाराम, महेश, राजनाथ, मुकेश, भैयाराम, संतोष, मनोज, सूरज, जयकिशन उर्फ बुद्धू, विरजू, अर्जुन, घुरहू, रवींद्र समेत 23 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed