{"_id":"5da9f0fe8ebc3e01557e8235","slug":"bdo-s-husband-threatens-computer-worker-sultanpur-news-lko487663635","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ के पति ने कंप्यूटर कर्मी को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ के पति ने कंप्यूटर कर्मी को धमकाया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीएम आवास की रैकिंग खराब होने से झल्लाए खंड विकास अधिकारी के पति ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर को फोन पर खूब धमकाया। फोन पर अधिकारियों से अपने संबंध को बताते हुए ब्लॉक से हटवाने की धमकी दी। धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ब्लॉक में हड़कंप मचा है।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित थी। समीक्षा में मोतिगरपुर विकास खंड की रैंकिंग काफी नीचे पाई गई।
इस पर अधिकारियों ने मोतिगरपुर ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी नफीसा अंसारी पर नाराजगी जताई। इसकी जानकारी मिलते ही बीडीओ नफीसा अंसारी के पति शहबान ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज कुमार पर उखड़ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने फोन पर ही कंप्यूटर ऑपरेटर को गाली देते हुए ब्लॉक से हटवाने की धमकी दी। फोन पर ही बीडीओ के पति ने अपनी पहुंच को भी बताया।
सोशल मीडिया पर धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ब्लॉक में खलबली मची है। बीडीओ नफीसा अंसारी ने बताया कि एमआईएस फीडिंग में सीडीओ की ओर से फटकार मिलने की जानकारी मेरे पति को हुई।
इस पर नाराज होकर कंप्यूटर ऑपरेटर को फोन कर दिया। कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी। कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज भी उल्टा-सीधा बोल रहा था।