{"_id":"60e48e508ebc3ee095374c34","slug":"bdc-threatened-for-vote-case-filed-sultanpur-news-lko585762614","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट के लिए बीडीसी को धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट के लिए बीडीसी को धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीख घोषित होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को इलाके के एक बीडीसी ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी समर्थक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके शांतिभंग के अंदेशे में निरुद्ध किया है।
बहरौली गांव निवासी अभिनव सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को वे अपने घर के पास मौजूद थे। आरोप है कि दिन में एक बजे एक ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के समर्थक नीरव सिंह अपने समर्थकों के साथ मिले। कहा कि जिसे वे कहें, वोट देना।
वरना, ठीक नहीं होगा। इस दौरान कुछ लोगों के आ जाने से वे सब भाग निकले। बीडीसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाश की। कोतवाल सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि एक स्कॉर्पियो वाहन पर सवार सभी लोग भरकट गांव के समीप मिल गए।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों को वाहन समेत कोतवाली लाया गया। पकड़े गए ग्राम प्रधान नीरव सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अतुल सिंह व सचिन सिंह को शांतिभंग के अंदेशे में निरुद्ध करके एसडीएम की अदालत में पेश किया गया है।