{"_id":"68ab6b4100ff7cea310c268d","slug":"battle-of-nainagarh-golden-broken-arms-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-139477-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नैनागढ़ की लड़ाई सुन फड़कीं भुजाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नैनागढ़ की लड़ाई सुन फड़कीं भुजाएं
Mon, 25 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
घोप्पा पांडेय का पुरवा में आल्हा गायन प्रस्तुत करते रमाकांत तिवारी व साथी।
अलीगंज/दोस्तपुर। घुप्पा पांडे का पुरवा अलीगंज में आल्हा गायन का कार्यक्रम हुआ। आल्हा गायक रमाकांत तिवारी ने नैनागढ़ की लड़ाई प्रसंग सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान रामचंद्र मिश्र, शिव कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रकाश द्विवेदी, मनोज तिवारी, मनीष तिवारी, राकेश दूबे व अन्य श्रोता मौजूद रहे।
उधर, दोस्तपुर के बभनैया पूरब स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आल्हा गायक अनिल कुमार तिवारी ने तीज कजरिया प्रसंग सुनाया। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख श्रवण कुमार मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रमेश सोनकर, मिथिलेश कुमार मिश्र मुन्ना सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। वहीं, पलिया गोलपुर में ग्राम प्रधान की तरफ से पीएमश्री विद्यालय में आल्हा गायक रज्जन मिश्रा का गायन हुआ। उन्होंने माड़ोगढ़ की लड़ाई का प्रसंग सुनाया। संवाद