फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Batteries not replaced under warranty; Commission reprimands company

Sultanpur News: वारंटी में नहीं बदलीं बैटरियां, आयोग ने कंपनी को लगाई फटकार

Tue, 01 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Batteries not replaced under warranty; Commission reprimands company
सुल्तानपुर। वारंटी में ई रिक्शा की चार बैटरियां खराब हुईं, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कंपनी ने नहीं बदला। परेशान उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के बाद आयोग ने सूर्या बैटरी कंपनी को दो माह में चारों बैटरियां नई लगाने का आदेश दिया है। साथ ही उपभोक्ता को मानसिक कष्ट के लिए 1000 और वाद व्यय के 500 रुपये हर्जाना लगाया।
विज्ञापन

तहसील सदर परिसर स्थित जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष राम लखन सिंह चंद्रौल और सदस्य भारत भूषण तिवारी की पीठ ने यह फैसला सुनाया। श्री राम प्रजापति ने अपने ई रिक्शा के लिए सूर्या कंपनी की चार बैटरियां खरीदी थीं। खरीद के करीब दो माह बाद ही चारों बैटरियां खराब हो गईं।
विज्ञापन

उन्होंने कंपनी के सेवा केंद्र पर कई बार शिकायत की, लेकिन बैटरियां नहीं बदली गईं। समाधान नहीं मिलने पर उपभोक्ता ने आयोग में परिवाद दाखिल किया। इस दौरान आयोग ने माना कि कंपनी ने दोषपूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराया और शिकायत के बाद भी उचित सेवा नहीं दी। इसे सेवा में कमी मानते हुए आयोग ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत कंपनी को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed