फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Basant Panchmi celebrated

मां सरस्वती से मांगा विद्या का वरदान

Wed, 01 Feb 2017 10:13 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 01 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Basant Panchmi celebrated
गोमती में स्नान - फोटो : अमर उजाला

वसंतपंचमी पर्व बुधवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। आदि गंगा गोमती में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद हवन-पूजन कर गरीबों को दान कर पुण्य कमाया। विद्यालयों में भी वसंतपंचमी पर हवन-पूजन व अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। देर शाम ग्रामीणांचलों में होलिका की स्थापना की गई। 

विज्ञापन


विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के साथ ही जिले में वसंतपंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आदि गंगा गोमती के सीताकुंड घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और मंदिर में पूजा की। गोदान कर गरीबों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ कमाया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में आचार्य-छात्र व प्रबंध समिति के सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा की।
विज्ञापन


इस मौके पर आचार्य राज नारायण शर्मा, राजबहादुर शर्मा, गिरीश पांडेय, महेश शुक्ल, प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद नगर में सरस्वती पूजन के साथ विद्यारंभ संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। वरिष्ठ आचार्य रामआसरे मिश्र ने बच्चों से सरस्वती पूजन के साथ प्रथम अक्षर लिखाया। बच्चों ने मां सरस्वती से विद्या व बुद्धि का वरदान मांगा। इस मौके पर डॉ. देवीरमण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य इंद्रजीत त्रिपाठी, ऊषा, पुष्पा आदि मौजूद रहीं। सरस्वती शिशु मंदिर सिरवारा, विवेकनगर, नरायनपुर व गभड़िया में भी सरस्वती पूजन व विद्यारंभ संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट विद्यालय शाहगंज में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्या कुसुम सिंह, सुनीता अग्रवाल, हीरावती सिंह, सुधाबाला अग्रवाल, कुमुद श्रीवास्तव, मंजुला गुप्ता, कीर्ति सिंह, चित्रा मिश्रा, रंजना मिश्रा आदि मौजूद रहीं। कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान में पं. राघवराम पांडेय ने मां सरस्वती का पूजन कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजबल्लभ श्रीवास्तव, डॉ. एनडी सिंह, कनीज फातिमा, एनएन गुप्ता, एसी मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed