{"_id":"5fe8c8088ebc3e3b64146421","slug":"barnwal-samaj-celebrated-the-birth-anniversary-of-maharaja-ahibaran-sultanpur-news-lko556946748","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनवाल समाज ने मनाई महाराजा अहिबरन की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनवाल समाज ने मनाई महाराजा अहिबरन की जयंती
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अपना बरनवाल परिवार के तत्वावधान में शनिवार को महाराजा अहिबरन की जयंती पं. श्रीपति मिश्र महाविद्यालय में धूमधाम के साथ मनाई गई। महाराजा के जयकारों का उद्घोष करते हुए समाज की एकजुटता और तरक्की पर बल दिया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश बरनवाल समिति के अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल ने कहा कि समाज को अपने पूर्वजों के किए गए कार्य और विचार का अनुसरण करना चाहिए। ताकि समाज में व्याप्त भिन्नता और कुरीतियों को दूर किया जा सके। विशिष्ट अतिथि जनपदीय बरनवाल समिति के अध्यक्ष विभव बरनवाल ने कहा कि महाराजा अहिबरन वैश्य समाज के पुरोधा थे।
बुलंदशहर में ही महाराजा अहिबरन का राज्य था। विशिष्ट अतिथि जनपदीय बरनवाल समिति महामंत्री शशि बरनवाल ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ महिला सशक्तीकरण की बात कही। कार्यक्रम से पूर्व आद्रिका बरनवाल, खुशी बरनवाल व विधी बरनवाल ने अहिबरन वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
आयोजक अरुण बरनवाल, सुधीर बरनवाल, श्रवण बरनवाल, शीलेश बरनवाल व रविप्रकाश बरनवाल ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर भोलानाथ बरनवाल, डॉ. वेदप्रकाश बरनवाल, डॉ.विकास बरनवाल, डायट प्रवक्ता सुनील बरनवाल, डॉ. कमलेश बरनवाल, चंदन बरनवाल, दीपक बरनवाल, डॉ. जयप्रकाश बरनवाल समेत समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
बरनवाल सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार की देर रात महाराजा अहिबरन की जयंती मनाई गई। कस्बे के दियरा रोड पर एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश बरनवाल ने संरक्षक जवाहरलाल बरनवाल, राधेश्याम बरनवाल, राम प्रदोष बरनवाल व बजरंगी बरनवाल को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
बेटियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढा़ओ का संदेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिया। बच्चों को उनकी प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने मौजूदा समय में समाज की एकजुटता पर जोर दिया।