{"_id":"584ed7f14f1c1b666f649b3d","slug":"barawafat-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":" बारावफात पर रोशनी से नहाया शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारावफात पर रोशनी से नहाया शहर
Amarujala Bureau
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सोमवार को जिले में ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारावफात) का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। बारावफात पर शहर रोशनी से नहा उठा। प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों तक झिलमिल झालरों की चकाचौंध के बीच सजी मस्जिदों में लोगों ने इबादत की।
विज्ञापन
शहर का डाकखाना चौराहा, गंदानाला रोड, बाधमंडी चौराहे से लेकर जमाल गेट और खैराबाद तक बल्लियों पर सजाई गई झालरों से शहर रोशनी से नहा उठा। चौकघंटा घर से लेकर सब्जी मंडी व शाहगंज चौराहे के बीच जगह-जगह भव्य सजावट की गई थी। रविवार की देर शाम से शुरू हुआ जश्न सोमवार की देर रात तक चलता रहा। जगह-जगह चौराहों पर डीजे की धूम पर लोग खुशियां मनाते देखे गए।
विज्ञापन
सोमवार की रात उत्साही युवकों ने तलवारबाजी, आग के गोले से तमाशा, लाठी-डंडे के करतब भी दिखाए। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दीं। उधर, लंभुआ, चांदा, कादीपुर, जयसिंहपुर, बरौंसा, गोसाईगंज, मोतिगरपुर, धनपतगंज, देहली बाजार, हनुमानगंज, हसनपुर, बंधुआकलां, सहाबागंज आदि इलाकों में भी बारावफात का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन