बार एसोसिएशन का चुनाव 27 को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 27 जुलाई को कराया जाएगा। 28 जुलाई को मतगणना और 29 जुलाई को साधारण सभा की बैठक में परिणामों की अधिकृत घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता संघ सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में चर्चा के बाद वकीलों ने आय-व्यय से संबंधित सचिव आख्या पास कर दी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर पांडेय ने एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी।
घोषित कार्यक्रम के तहत सात जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। आठ व नौ जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति लेने के बाद इसका निस्तारण 10 जुलाई को किया जाएगा। 13 जुलाई को बार एसोसिएशन की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। उम्मीदवार 15 जुलाई को 10 बजे से चार बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
16 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच और इसी दिन नामांकन पत्रों की वापसी होगी। वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 28 जुलाई को सुबह नौ बजे से मतगणना होगी और 29 जुलाई को साधारण सभा की बैठक में विजयी प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा की जाएगी।