{"_id":"5f22f5918ebc3e63764700dd","slug":"bank-open-in-hotspot-zone-sultanpur-news-lko5331534101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार खोली गईं हॉट स्पॉट जोन की बैंक शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार खोली गईं हॉट स्पॉट जोन की बैंक शाखाएं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को बढ़ता देख पिछले दिनों शहर के हॉट स्पॉट जोन में आने वाली करीब 35 शाखाओं को बंद कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश के बाद बैंक शाखाएं खुलीं तो खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक शाखाओं में फिजिकल डिस्टेंस बनाकर खाताधारकों के धन की जमा निकासी का कार्य किया गया।
कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए डीएम सी. इंदुमती ने 24 से 31 जुलाई के बीच नगर पालिका सीमा क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है। लॉकडाउन के बाद इस क्षेत्र में आने वाली 35 बैंक शाखाओं को बंद करवा दिया गया था। 24 जुलाई से 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन होने के कारण अग्रणी जिला प्रबंधक ने डीएम से जनमानस को हो रही असुविधा के दृष्टिगत नगर पालिका सीमा में स्थित बैंक शाखाओं को खोलने का अनुरोध किया था।
उनके अनुरोध पर डीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में स्थित बैंक शाखाओं को खोलने की अनुमति दी। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को शहर की बैंक शाखाएं खुलीं तो खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक शाखाओं में सोशल डिस्टेंस बनाकर खाताधारकों के धन की जमा-निकासी का कार्य किया गया। इसके अलावा बैंक शाखाओं में चेकों के क्लीयरेंस समेत अन्य कार्यों का दबाव भी कर्मचारियों पर रहा। बकरीद व रक्षाबंधन को लेकर लोग धन निकासी के लिए बैंक शाखाओं में लगे रहे।
विज्ञापन
स्टेट बैंक में खत्म हुई पासबुक
शहर के बस स्टेशन स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच पहुंचे खाताधारकों ने बताया कि वहां उन्हें बृहस्पतिवार को पासबुक की समस्या का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि पासबुक खत्म है। जब पासबुक आएगी तब ग्राहकों को वितरित होगी।