फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bandhua-Dhammaur road will be built at a cost of Rs 38 lakh

Sultanpur News: 38 लाख की लागत से बनेगा बंधुआ-धम्मौर मार्ग

Sat, 03 Aug 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Bandhua-Dhammaur road will be built at a cost of Rs 38 lakh
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे से धम्मौर को जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बदतर हो गई थी। इस मार्ग को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा था। शासन सेे सड़क निर्माण के लिए 38 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग में अनुुरक्षण मद के तहत 38 लाख रुपये की लागत से बंधुआकला-धम्मौैर मुख्य मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। विभागीय स्तर पर निर्माण कार्य का टेंडर भी करवा दिया गया है। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के बंधुआकला कस्बे से धम्मौर जाने वाले मार्ग पर 800 मीटी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की सहायक अभियंता वंदना यादव ने बताया कि 500 मीटर सड़क सीसी बनेगी। सीसी के साथ ही जगह उपलब्ध होने पर नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। शेष 300 मीटर के रास्ते को पिच किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




अभियंताओं की टीम ने किया मुख्य मार्ग का सर्वे
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे से धम्मौर को जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए शुक्रवार को विभागीय अभियंताओं ने सर्वे किया। इस दौरान सीसी रोड स्थल व पिच रोड को बनाने के लिए विभिन्न स्थलों की जांच भी की गई। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता अमरदीप ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करवाना है। इसी को लेकर रास्ते का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed