फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Banda-Tanda highway cracked

बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ गईं दरारें

Sun, 21 Aug 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 21 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Banda-Tanda highway cracked
लोगों को आवागमन में परेशानी - फोटो : अमर उजाला

बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण इसमें दरारें आने लगी हैं। तेज रफ्तार वाहन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। सड़क की गुणवत्ता को लेकर पिछले महीने गड़ौली गांव के पास ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी आज तक सड़क की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं आया। ग्रामीण मामले में आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।

विज्ञापन



जिले में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 232 तकरीबन 60  किलोमीटर लंबा है। कटका से लेकर अंबेडकरनगर तक सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ सफेद पट्टी लगाकर काम पूरा होना दर्शाया जा रहा है। इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका से विरैता के बीच सड़क जगह-जगह धंस कर उसमें दरारें आ गईं हैं। बरसात से क्षेत्र के पीढ़ी, चांदपुर, भटमई, गड़ौली, विरैता, महमूदपुर आदि स्थानों पर सड़क के किनारे की मिट्टी बह गई है।
विज्ञापन


सड़क पर जगह-जगह दरार होने से उसमें पानी रुकना शुरू हो गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क बनने  से वाहनों का आवागमन भी बढ़ गया है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर पिछले माह गड़ौली गांव के पास ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। सूचना पर तत्कालीन तहसीलदार महात्मा सिंह व एनएच से जुड़े उच्चाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता में सुधार करने व नाली निर्माण का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके आज तक सड़क की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed