फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bakrid celebrated in city

हर्षोल्लास से मनाई गई बकरीद

Wed, 14 Sep 2016 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 14 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bakrid celebrated in city
नमाजियों ने मांगी दुआएं - फोटो : अमर उजाला

जिले में बकरीद का त्यौहार मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में सुबह 8:30 बजे एक साथ बकरीद की नमाज अदा की। नमाजियों ने मुल्क में अमन शांति की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।

विज्ञापन


बकरीदपर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईदगाह, मस्जिदों व संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनात रही। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद का त्यौहार संपन्न हुआ। 
विज्ञापन


अकीदतमंदों पर बरसतीं पीर की नेमतें
शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने मंगलवार को ईदगाह में उपस्थित लोगों को तकरीरों से रू-ब-रू कराया। उन्होंने कहा की कुर्बानी के बाद पीर की नेमतें अकीदतमंदों के ऊपर बरसती हैं। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में तकरीबन एक हजार से ऊपर की जमात इकट्ठा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने मेले का उठाया लुत्फ
शहर में ईदगाह के पास लगे मेले में बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। खिलौने, बांसुरी, गुब्बारे समेत कई सामानों की खरीदारी की। मेले में आए छोटे झूलों में झूला झूलकर बच्चे निहाल हो उठे। इस दौरान बच्चों ने भी एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed