फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bajrang dal workers created ruckus on conversion meeting in Sultanpur religious books and material recovered

UP News: धर्म परिवर्तन की सभा पर बजरंगियों का हंगामा, धार्मिक पुस्तकें व प्रचार सामग्री बरामद; एक गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 02:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 02:24 PM IST
सार

सुल्तानपुर में धर्म परिवर्तन की सभा पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे बजरंगियों ने हंगामा कर दिया। मौके से धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री बरामद की गई है। एक को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
bajrang dal workers created ruckus on conversion meeting in Sultanpur religious books and material recovered
धर्म परिवर्तन की सभा पर बजरंगियों का हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सोमवार को धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया है। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव की है। गांव में ईसाई मिशनरी के अनुयायियों की धर्म सभा में बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले अधिकांश लोग भाग निकले। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से धार्मिक पुस्तकें व प्रचार सामग्री मिली है।

विज्ञापन


रामदासपुर गांव स्थित एक घर में सभा चल रही थी। इसी बीच बजरंग दल संयोजक गौरव पांडेय व प्रांजल सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यहां सभा कराने वाले बेचू आजाद उर्फ छेदी लाल गरीब व्यक्तियों व बीमार पुरुष-महिलाओं को ठीक करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाता है। मना करने पर वह भड़क गया। झगड़ा करने पर उतारू हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भारत-नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड को पाट कर बना दिया रास्ता, तस्करी रोकना बनी चुनौती; दोनों तरफ अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे लेकर सबको घेर लिया। जानकारी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के आने से पहले ज्यादातर लोग भाग निकले। उप निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, भटमई चौकी इंचार्ज जितेंद्र वर्मा, द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी बेचू आजाद को गिरफ्तार में लिया है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'मेरा सुहाग उजड़ गया...ये कागज के टुकड़े किस काम के', BJP MLA पर भड़कीं पत्नी; कस्टडी में हुई मोहित की मौत

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जांच के दौरान मौके से पुलिस ने ईसाई मिशनरी से संबंधित धार्मिक पुस्तकें बरामद की हैं। मामले में गांव निवासी जियालाल कोरी ने सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बेचू आजाद के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed