{"_id":"6af5fe3aa560283a0208b3a1","slug":"bail-granted-to-constable-accused-in-attack-barred-from-leaving-the-country-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169187-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हमले के आरोपी सिपाही की जमानत मंजूर, देश छोड़ने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हमले के आरोपी सिपाही की जमानत मंजूर, देश छोड़ने पर रोक
Thu, 12 Nov 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। युवती को धमकी देने व परिजनों पर जानलेवा हमले सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में जेल गए आरोपी सिपाही अमित अग्रहरि की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को जिला जज की अदालत में बहस चली। जिला जज सुनील कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बिना इजाजत भारत छोड़ने पर रोक लगाते हुए केस ट्रायल में सहयोग करने सहित अन्य शर्ताें के साथ आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
धनपतगंज के एक गांव की रहने वाली युवती ने दो जून को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक स्कूल व कोचिंग जाते समय थाने के हरौरा-आरडीह के आरोपी सिपाही अमित अग्रहरि (रायबरेली में तैनात) पीड़िता पर अनैतिक बात करने के लिए दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी सिपाही ने युवती का अपहरण करने की धमकी दी।
विरोध करने पर आरोपी सिपाही ने सह आरोपी शिवम, बबलू, लल्लन, शनि, गोलू, दुर्गा प्रसाद व अन्य लोगों के साथ मिलकर हॉकी व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में युवती के परिजन घायल हो गए थे। रायबरेली जिले में तैनात आरोपी सिपाही अमित अग्रहरि ने दो नवंबर को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। उसकी तरफ से जिला जज की अदालत में अंतरिम जमानत अर्जी पेश की गई थी। फिलहाल अभियोजन पक्ष के विरोध के बाद अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सिपाही की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज करते उसे जेल भेजने का आदेश दिया था। अदालत ने आरोपी सिपाही की क्रिमिनल हिस्ट्री व अभियोजन प्रपत्रों को तलब करने का आदेश जारी किया था।