फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Badri Prasad becomes President of Bar Association, Mangala Prasad Secretary

Sultanpur News: बद्री प्रसाद बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंगला प्रसाद सचिव

Fri, 01 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Badri Prasad becomes President of Bar Association, Mangala Prasad Secretary
कादीपुर के बार एसोसिएशन चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव की जीत पर खुशी मनाते समर्थक
कादीपुर (सुल्तानपुर)। बार एसोसिएशन के चुनाव में बद्री प्रसाद सिंह अध्यक्ष व मंगला प्रसाद तिवारी सचिव निर्वाचित हुए हैं। बृहस्पतिवार को चुनाव के बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के लिए बद्री प्रसाद सिंह को 168 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक पांडेय को 145 मत मिले। बद्री प्रसाद सिंह 23 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जमुना प्रसाद मिश्र को 38 व आदर्श कुमार सिंह को 27 मत मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राधे मोहन प्रजापति ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को 87 मतों से हराया। राधे मोहन प्रजापति को 222 व मनोज कुमार 135 मत मिले। सचिव पद पर मंगला प्रसाद तिवारी को 156, अजय मिश्र को 123 व विकास सिंह को 100 मत प्राप्त हुए। मंगला प्रसाद तिवारी 33 मतों से विजयी घोषित किए गए। सहसचिव कल्याण निधि के पद पर अशोक वर्मा को 173, विकास कुमार सिंह को 126 व रविंद्र नाथ प्रजापति को 43 मत मिले। अशोक वर्मा 47 मतों से चुनाव जीते।
विज्ञापन

सहसचिव प्रशासन के पद पर मनोज कुमार को 220 व प्रदीप कुमार सिंह को 115 मत मिले। मनोज कुमार को 105 मत से जीत हासिल हुई।
मध्यम उपाध्यक्ष पद पर राजेश सिंह व देवी सहाय मिश्र और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सच्चिदानंद तिवारी व संतोष यादव, सह सचिव पुस्तकालय के पद पर अंगद, कोषाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद पर कृष्ण कुमार तिवारी दियारा, झारी प्रसाद, दिनेश दूबे, दयाशंकर मिश्र, राकेश सिंह व कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद पर कुंभज तिवारी, शुभम पांडेय, अमित कुमार तिवारी, विजय कुमार शुक्ला, आदित्य विक्रम सिंह, नितेश पांडेय चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed