फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bad smell spread due to death of bats

Sultanpur News: चमगादड़ों की मौत से फैली दुर्गंध

Mon, 03 Jun 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bad smell spread due to death of bats
करौंदीकला थाने के हरीपुर गांव में पेड़ से लटके मृत चमगादड़। स्र्रोत-सोशल मीडिया
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के हरीपुर गांव की यादव बस्ती के पास लू से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो जाने से ग्रामीण सकते में आ गए हैं। रविवार को भी कई चमगादड़ बाग में मृत पाए गए। चहुंओर दुर्गंध के चलते ग्राम प्रधान के निर्देश पर सफाई करने मौके पर पहुंचे दो कर्मियों के पसीने छूट गए। फिलहाल प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन


हरीपुर व पहाड़पुर गांव के बीच यादव बस्ती के पास स्थित एक बाग में शुक्रवार व शनिवार को लू और भीषण गर्मी से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई थी। पशु चिकित्सक की ओर से मृत चमगादड़ों की सफाई कराए जाने की सलाह के बाद रविवार को प्रधान हरीपुर मधुसूदन व पहाड़पुर के प्रधान ने एक-एक सफाई कर्मी को सफाई के लिए मौके पर भेजा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक सफाई कर्मियों के पहुंचने पर चमगादड़ों के कई बच्चे और मृत पाए गए। इनमें से कई पेड़ पर ही लटके पड़े मिले। बाग व आसपास काफी दुर्गंध फैली है। दोनों सफाई कर्मियों ने बांस से कुछ मृत चमगादड़ों को नीचे गिराकर उन्हें वहां से हटाया लेकिन कुछ देर बाद ही दुर्गंध से दोनों सफाई कर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पूरी सफाई किए ही दोनों सफाई कर्मी वापस आ गए। चहुंओर फैली दुर्गंध और पशु चिकित्सक डॉ. योगेश पांडेय की ओर से बीमारी फैलने की आशंका जताए जाने के बाद से ग्रामीण सकते में आ गए हैं। फिलहाल तहसील प्रशासन की ओर से इस पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।


सीएचसी प्रभारी डॉ. एके वर्मा ने बताया कि मृत चमगादड़ों को तत्काल हटाकर सफाई न कराए जाने से उनके सड़ने पर वायरल इंफेक्शन फैल सकता है। ग्रामीणों को बिना मास्क लगाए नहीं जाना चाहिए। एसडीएम कादीपुर शिवप्रसाद ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। सफाई कराकर दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed