फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ayushman friends did not get honorarium for three months

आयुष्मान मित्रों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

Fri, 25 Jun 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ayushman friends did not get honorarium for three months
सुल्तानपुर। पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने से आयुष्मान मित्रों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। बृहस्पतिवार को जनपद दौरे पर आए प्रभारी मंत्री को आयुष्मान मित्रों ने ज्ञापन देकर मानदेय लंबित मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ब्लॉक व जिला चिकित्सालयों में पर तैनात आयुष्मान मित्रों ने बृहस्पतिवार को दोस्तपुर ब्लॉक मुख्यालय पर आए प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

आयुष्मान मित्रों ने प्रभारी मंत्री को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिलने की बात कही। दिवेश सागर कसौधन की अगुवाई में आयुष्मान मित्रों ने प्रभारी मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा है कि तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से उन्हें घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान मित्रों की समस्या जानने के बाद प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी व सीएमओ को इस बाबत निर्देश दिए। कहा कि आयुष्मान मित्रों के लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र कराया जाए।

आयुष्मान मित्र दिवेश सागर ने बताया कि जनपद में कुल 14 आयुष्मान मित्र कार्यरत हैं। मानदेय नहीं मिलने से दो आयुष्मान मित्रों ने पूर्व में ही इस्तीफा दे दिया था। इस मौके पर राजेश कुमार, कुलदीप शर्मा, अलीम अहमद, दिनेश कुमार, रंजीत उपाध्याय, संजय चौरसिया, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed