फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Avadh University's semester examinations may be postponed

Sultanpur News: टल सकती हैं अवध विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं

Sun, 05 May 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 05 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Avadh University's semester examinations may be postponed
सुल्तानपुर। अवध विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आठ मई तक तो परीक्षा फार्म भरने की ही मोहलत दे रखी है। जाहिर है कि शासन की मंशा के अनुरूप 15 मई से सेमेस्टर परीक्षाएं अब नहीं कराई जा सकेंगी। सूत्रों की मानें तो यह परीक्षा अब जून के प्रथम सप्ताह तक जा सकती है।
विज्ञापन



प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को 15 मई से सेमेस्टर परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए थे। कुछ समय पहले ही राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमानाथ सिंह ने दावा भी किया था कि हर हाल में 15 मई से यह परीक्षाएं कराई जाएंगी। किंतु विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों मेंं यह तिथि करीब आने के बावजूद अभी पाठ्यक्रम पूरे नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन



राणा प्रताप पीजी कॉलेज में एमए सेकंड इयर के छात्र सत्यम चौरसिया कहते हैं कि रिजल्ट आने से पहले ही एडमिशन हो जाता है और कक्षाएं चलने लगती हैं। छात्र फाइल व प्रोजेक्ट भी पूरा नहीं कर पाते हैं कि परीक्षा की तिथियां आ जाती हैं। एमए अंतिम वर्ष के छात्र पार्थसारथी द्विवेदी कहते हैं कि कोर्स करीब 80 प्रतिशत हो चुका है, किंतु 15 मई तक इसका पूरा होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गणपत सहाय कॉलेज में बीएससी थर्ड इयर की छात्रा गायत्री कहती हैं कि शिक्षक कॉपी चेक करने चले जाते हैं तो कक्षा नहीं चल पाती। इसलिए आधा कोर्स ही हो पाया है। हालांकि संजय गांधी पीजी कॉलेज में एमए फाइनल की छात्रा आंचल सिंह कहती हैं कि कोर्स 95 प्रतिशत पूरा है। उधर, गणपत सहाय के प्राचार्य डॉ. अंग्रेज सिंह राणा, संजय गांधी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजू मगेन और राणा प्रताप के प्राचार्य डीके त्रिपाठी नब्बे फीसदी कोर्स पूरा होने का दावा करते हैं। उनका दावा है कि कोर्स समय से पूरा हो जाएगा। ऐसे में अवध विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतर्वेदी ने भी माना कि परीक्षा की तिथियां कुछ आगे बढ़ानी पड़ सकती हैं।


इसेट
25 अप्रैल की जगह आठ तक भरे जाएंगे फार्म

सुल्तानपुर। अवध विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि घोषित की गई थी। किंतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह समय बढ़ा दिया है। विवि के मीडिया प्रभारी के डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि अब स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर एवं वार्षिक स्नातक, परास्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए छह मई से परीक्षा फार्म भरने की आनलाइन साइट खोली जाएगी। अभ्यर्थी आठ मई तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म शुल्क जमा कर सकेंगे। परीक्षा फार्म महाविद्यालय में नौ मई तक जमा होंगे और 10 मई तक महाविद्यालय में इनका सत्यापन होगा।


इसेट
शिक्षक संघ विरोध में, बहिष्कार की चेतावनी
सुल्तानपुर। मई-जून में सेमेस्टर परीक्षाएं कराए जाने का शिक्षक संघ विरोध कर रहा है। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विजय प्रताप सिंह ने इस संबंध में कुलपति को पत्र भी भेजा है। जिसमें कहा गया है कि अधिकतर विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश घोषित हो चुका है। मई-जून की प्रचंड गर्मी में परीक्षा शिक्षकों और परीक्षार्थियों दोनों के अनुकूल नहीं है। वैसे भी शिक्षक चार जून तक चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में परीक्षा जुलाई में कराई जाए। ऐसा न होने की स्थिति में संघ परीक्षा के बहिष्कार को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed