{"_id":"692f2744e61d10b851064996","slug":"avadh-universitys-main-exams-begin-800-students-appear-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-145541-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शुरू हुई अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं, 800 विद्यार्थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शुरू हुई अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं, 800 विद्यार्थी शामिल
Tue, 02 Dec 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गनपत सहाय पीजी कॉलेज में परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत- विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों में मंगलवार से स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा तीन पाॅली में हो रही है। केएनआईपीएसएस, राणा प्रताप पीजी कॉलेज, गनपत सहाय पीजी कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं मिला।
गनपत सहाय पीजी कॉलेज में मंगलवार को पहली पॉली में कोई परीक्षा नहीं थी। दूसरी व तीसरी पाली में लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहले दिन बीए, बीएससी, बीकाॅम तृतीय सेमेस्टर, एमए, एमएससी तृतीय सेमेस्टर, बीकाॅम पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। द्वितीय पाली में लगभग 500 व तृतीय पाॅली में 300 परीक्षार्थी शामिल हुए।
काॅलेज के केंद्राध्यक्ष प्रो. अंग्रेज सिंह ने बताया कि आंतरिक उड़ाका दल का गठन किया गया है। परीक्षा के पूर्व मुख्य गेट पर छात्र-छात्राओं की तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश कराया गया। इस मौके पर प्रो.शाहिद, प्रो. राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. नीलम त्रिपाठी, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ.संध्या श्रीवास्तव, डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह व अन्य लोग परीक्षा ड्यूटी में लगे रहे।