{"_id":"6855b29ee3954cdaa008d0ba","slug":"auto-parts-salesmans-body-found-trapped-in-bushes-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-135441-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झाड़ी में पड़ा मिला ऑटो पार्ट्स विक्रेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झाड़ी में पड़ा मिला ऑटो पार्ट्स विक्रेता का शव
Sat, 21 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर के डोमनपुर गांव में मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। डोमनपुर गांव के ऑटो पार्ट्स विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार सुबह बगियागांव चौराहे पर स्थित उनकी दुकान से कुछ दूरी पर झाड़ी में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।
जयसिंहपुर के डोमनपुर निवासी रोहित वर्मा (24) की उनके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर बगियागांव चौराहे के पीढ़ी रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, रोहित बृहस्पतिवार शाम चार बजे घर से निकले थे। रात में वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चल सका।
घरवालों को शुक्रवार सुबह बगियागांव चौराहे के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। घरवाले मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त रोहित वर्मा के रूप में की। रोहित का शव बगियागांव चौराहे पर स्थित उनकी ऑटो पार्ट्स की दुकान से चंद कदम दूर झाड़ियों में पड़ा था। जहां शव मिला है, वह स्थान दुकान व उनके घर जाने वाले रास्ते के बीच में पड़ता है।
विज्ञापन
मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजन घटनास्थल से रोहित का शव लेकर घर चले गए। ग्रामीणों ने जयसिंहपुर पुलिस को सूचना दी। उपनिरीक्षक हीरालाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : डोमनपुर गांव निवासी राम तिलक वर्मा की चार संतानों में रोहित सबसे छोटा था। वह ऑटो पार्ट्स की दुकान से परिवार का भरण पोषण करता था। उनकी मौत से भाइयों व माता निर्मला देवी समेत अन्य परिजनों में चीख-पुकार मची है। रोहित की शादी भी नहीं हुई थी।