{"_id":"6637ea606b10d2b50201d05d","slug":"audit-found-irregularities-in-dozens-of-gram-panchayats-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-113085-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ऑडिट में दर्जनों ग्राम पंचायतों में मिलीं गड़बड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ऑडिट में दर्जनों ग्राम पंचायतों में मिलीं गड़बड़ियां
Mon, 06 May 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 06 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बीते वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों के कराए गए ऑडिट में दर्जनों ग्राम पंचायतों में गड़बड़ियां मिली हैं। फिलहाल अभी तक लेखा परीक्षा विभाग ने महकमे को अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट से आरोपी ग्राम पंचायताें की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शासन के प्रमुख सचिव के निर्देश पर लेखा परीक्षा विभाग ने जिले की 589 ग्राम पंचायतों में बीते वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की ऑडिट का कार्य पूरा कर लिया है। अभी करीब 390 ग्राम पंचायतों का ऑडिट किया जाना शेष है। मौजूदा समय में चुनाव को देखते हुए लेखा परीक्षा ने ऑडिट का काम बंद कर दिया है। ऑडिट करने के बाद लेखा परीक्षा ने कुल किए गए ग्राम पंचायतों के ऑडिट की संख्या शासन को भेज दी है। अब रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक बीते वित्तीय वर्ष के कार्यों की ऑडिट में दर्जनों ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में गड़बड़ियां मिली हैं। इसमें कूरेभार, जयसिंहपुर, लंभुआ, पीपीकमैचा की कई ग्राम पंचायतें शामिल हैं। ऑडिट में ग्राम पंचायतें टीम को खर्च की गई धनराशि का पूरा ब्योरा नहीं दिखा सकी हैं। रिपोर्ट से कई ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल लेखा परीक्षा विभाग रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसके बाद उसे पंचायत राज विभाग को भेजा जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि अभी तक ऑडिट की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर आरोपी ग्राम पंचायतों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।