फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attempt to kill

Sultanpur News: भाजपा नेता समेत तीन पर जानलेवा हमले का केस

Sat, 26 Nov 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
attempt to kill
सुल्तानपुर। टेंडर के विवाद में ठेकेदार को चार पहिया वाहन से रौंदने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। दूसरी ओर भाजपा नेता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के तेरये गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते हैं। ओम प्रकाश के पुत्र चंदन ने गत शुक्रवार को एसपी सोमेन बर्मा को प्रार्थना पत्र दिया था। चंदन ने कहा था कि उनके पिता को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण करने का ठेका मिला था। ओम प्रकाश के साथ ही लोक निर्माण विभाग में ही ठेकेदार भंडरा कुड़वार निवासी शैलेंद्र मिश्रा तथा दरियापुर निवासी भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार उर्फ बबलू भी ठेकेदारी करते हैं।
विज्ञापन

चंदन ने एसपी को बताया था कि शैलेंद्र मिश्रा और धर्मेंद्र कुमार उसके पिता ओमप्रकाश से टेंडर लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर 22 नवंबर को दिन में तीन बजे घर आते समय रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों लोगों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ओम प्रकाश मारे पीटे। शाम को शिकायत करने लंभुआ थाने पर जाने के दौरान परसरामपुर के पास उक्त लोग चार पहिया वाहन जान से मारने की नीयत से ओम प्रकाश के ऊपर चढ़ा दिए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से ओम प्रकाश को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां वे अब भी कोमा में हैं। एसपी के निर्देश पर लंभुआ पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरी तरफ गत बुधवार को भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार उर्फ बबलू ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर खुद पर हमले की बात कही थी। पुलिस ने उस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed