फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack

भूमि विवाद में परिवार पर किया हमला, युवती समेत तीन घायल

Sat, 05 Mar 2022 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
attack
सुल्तानपुर। कुड़वार क्षेत्र में भूमि विवाद के दौरान बृहस्पतिवार को एक परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। इस हमले में युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना कुड़वार के गोपाल का पुरवा सरकौड़ा में हुआ। गांव के सुरेश कुमार पांडेय और ओम प्रकाश चौहान के बीच भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह सुरेश कुमार पांडेय विवादित भूमि पर निर्माण कर रहे थे। ओमप्रकाश चौहान ने इसका विरोध करते हुए यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करा दिया। पुलिस के जाने के बाद सुरेश कुमार पांडेय ने फिर निर्माण शुरू कर दिया। ओमप्रकाश ने दोबारा विरोध किया तो सुरेश कुमार आदि लाठी-डंडे से उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। ओमप्रकाश भागकर घर में चले गए।
विज्ञापन

इस बीच ओमप्रकाश के घर की अवधमती, खुशबू और ममता बाहर निकलीं तो सुरेश पांडेय आदि ने तीनों पर लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में युवती समेत तीनों महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ममता और अवधमती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अवधमती की तहरीर पर सुरेश कुमार पांडेय, दिलीप कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार व नित्यानंद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed