फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack

पूर्व प्रधान ने प्रधान के घर पर बोला हमला

Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
attack
सुल्तानपुर। शहर से सटे वलीपुर गांव में शनिवार की सुबह पूर्व प्रधान ने परिवारीजनों के साथ प्रधान के घर पर हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के वलीपुर गांव निवासी राजेश निषाद ने पूर्व प्रधान शिव पूजन निषाद को हराकर प्रधान का चुनाव जीता है। आरोप है कि शनिवार को शिव पूजन निषाद, ऊषा निषाद और अमरजीत निषाद ने प्रधान राजेश निषाद के घर पर हमला कर दिया। घर में मौजूद राजेश निषाद की बुजुर्ग दादी फूलमती, राम दुलारी, रेनू और सोनल को लाठी-डंडे से पीट दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रधान राजेश निषाद की तहरीर पर पूर्व प्रधान शिव पूजन निषाद, ऊषा निषाद और अमरजीत निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed