फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack

युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
attack
सुल्तानपुर। दो पक्षों के बीच रंजिश ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। इरूल तिराहे पर चल रहे भंडारे में मौजूद एक युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कूरेभार क्षेत्र के इरूल गांव निवासी अमर सिंह की गांव के ही सत्यवान सिंह से रंजिश चल रही है। गत बुधवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसकी जानकारी अमर के भाई अभय सिंह को हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया था। अभय ने अपने साथियों के साथ सत्यवान व शुभम सिंह को लात-घूसों व डंडों से जमकर पीटा था। प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया था। शुक्रवार को इरूल गांव में स्थित मंदिर पर भंडारा चल रहा था। भंडारा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इस बीच सत्यवान अपने साथियों के साथ लाठी-डंडा व धारदार हथियार पहुंच गया और भंडारे में मौजूद अभय सिंह पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने अभय सिंह को बचाने के लिए बीच बचाव की कोशिश की तो हवाई फायरिंग करते हुए हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल अभय सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में शामिल सत्यवान व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed