फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attack on vaccination team

वैक्सीनेशन टीम पर दबंग ने किया हमला

Thu, 29 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Attack on vaccination team
20. अखंडनगर में बैक्सीनेशन टीम को समझाते भाजपा विधायक राजेश गौतम। - फोटो : SULTANPUR
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। जूनियर हाई स्कूल विद्यालय रतनपुर में कैंप लगाकर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर बृहस्पतिवार को एक दबंग युवक ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

खुद को वैक्सीन लगवाने के बाद 10 अन्य लोगों को जबरन वैक्सीन लगाने का दबाव बनाते हुए असलहा दिखाकर धमकी भी दी।
धमकी व हमले से आहत स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन कार्य छोड़कर वापस सीएचसी पहुंच गई और कार्य बहिष्कार कर दिया। जानकारी पर भाजपा विधायक स्वास्थ्य कर्मियों को मनाने पहुंचे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस ने सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) की तहरीर पर एक नामजद समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल रतनपुर में लगे कैंप में बृहस्पतिवार दोपहर में गांव का ही नीरज मिश्र पहुंचा और जबरन खुद को वैक्सीन की डोज लगवाकर चला गया। इसे लेकर प्रतीक्षा में खड़े लोगों ने खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद नीरज अपने साथ 10 अन्य लोगों को लेकर पहुंचा और उन्हें भी वैक्सीन लगवाने का दबाव बनाने लगा। सीएचओ विवेक मिश्र की ओर से कतार में लगे लोगों के नंबर की जानकारी देते हुए इंतजार करने की सलाह की। इतने पर नीरज मिश्र ने टीम पर हमला कर दिया।
आरोप है कि उसने असलहा निकालकर धमकी भी दी। हमले और धमकी से आहत वैक्सीनेशन टीम कैंप बंद करके सीएचसी लौट गई। सीएचसी पर पहुंचने के बाद टीम ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसकी जानकारी टीम ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दी।
वैक्सीनेशन बंद होने और कार्य बहिष्कार की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक राजेश गौतम भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मान मनौव्वल की। स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप नहीं लगाने की मांग रखी। वैक्सीनेशन सीएचसी पर करने की बात कही।

इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व टीम को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। सीओ कादीपुर डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि सीएचओ विवेक मिश्र की तहरीर पर नीरज मिश्र समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed