{"_id":"63ed22f421a05b019502f134","slug":"attack-on-block-head-sultanpur-news-c-13-1-89553-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: ब्लॉक प्रमुख पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: ब्लॉक प्रमुख पर हमला
Wed, 15 Feb 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गौरा बारामऊ गांव में क्षेत्र पंचायत की ओर से बनाए जा रहे अमृत सरोवर का बुधवार के निरीक्षण करने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय से निर्माण कराने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी देने से मना करने पर दबंगों ने ब्लॉक प्रमुख और उनके समर्थकों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच हुई पत्थरबाजी में ब्लॉक प्रमुख के तीन समर्थक घायल हो गए। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर गांव निवासी शिवकुमार सिंह बल्दीराय ब्लॉक के प्रमुख हैं। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वे अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के गौराबारामऊ गांव में क्षेत्र पंचायत की ओर से कराए जा रहे अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। अमृत सरोवर का काम क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्दुल्ला करा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान ही गौराबारामऊ गांव निवासी मोहम्मद अरशद समेत तीन लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण करने से मना कर दिया। ब्लॉक प्रमुख ने अरशद से निर्माण कार्य बंद कराने के बारे में पूछा। आरोप है कि अरशद ने ब्लॉक प्रमुख से निर्माण के एवज में पांच लाख रुपये रंगदारी देने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने रंगदारी देने से इंकार किया तो अरशद समेत अन्य लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पत्थरबाजी में ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह के समर्थक देवेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर सिंह और अखिलेश सिंह घायल हो गए। ब्लॉक प्रमुख का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। ब्लॉक प्रमुख ने हमले की सूचना एसपी सोमेन बर्मा के साथ ही एसओ बल्दीराय को दी। एसओ बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ जब तक पहुंचे हमलावर भाग चुके थे।
एसओ ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर मोहम्मद अरशद, मोहम्मद जैद और दाऊद निवासीगण गौराबारामऊ थाना बल्दीराय के खिलाफ मारपीट, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।