फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ATS inspected the preparartions made for CM's visit

सीएम के निरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का एसीएस ने लिया जायजा

Fri, 02 Jul 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
ATS inspected the preparartions made for CM's visit
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। मुख्यमंत्री के चार जुलाई के संभावित दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को तड़के ही अपर मुख्य सचिव गृह एवं यूपीडी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने निर्माण का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री के आगमन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों को पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के तड़के करीब पांच बजे ही आने की सूचना लगते ही डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएस ने कुवांसी बड़ाडाड़ के पास एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन से संबंधित तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। सीएम के पौधरोपण व ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों से संवाद के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए एसीएस ने पौधरोपण स्थल का भी जायजा लिया।
उन्होंने जरईकलां के ग्रामीणों से भी बातचीत की। ग्रामीणों से गांव के पास स्थित एक बरगद व पीपल के बारे में भी जानकारी ली। एक्सप्रेस-वे के बगल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे वाटर प्रूफ पंडाल के बारे में जानकारी ली।

अपर मुख्य सचिव ने एक्सप्रेस-वे का जल्द संचालन शुरू होने की संभावना जताई है। एसीएस के वापस जाने के बाद भी डीएम समेत अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन से संबंधित तैयारियों में काफी देर तक बल्दीराय क्षेत्र में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed