{"_id":"587ba5884f1c1b3403efe346","slug":"atm-fail-to-supply-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की छुट्टी में ही चरमराई एटीएम व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की छुट्टी में ही चरमराई एटीएम व्यवस्था
Amarujala Bureau
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
एटीएम पर कतारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो दिनों के बैंक अवकाश के कारण एटीएम पर कैश की व्यवस्था चरमरा गई। दूसरे दिन रविवार को भी लोगों को धन निकासी के लिए परेशान होना पड़ा। ग्रामीण अंचल के एटीएम कैशलेस रहे। शहर में गिने-चुने एटीएम का ही संचालन हो सका।
विज्ञापन
बैंक अवकाश के दूसरे दिन रविवार को भी एटीएम पर धन निकासी न होने से लोग परेशान रहे। शहरी क्षेत्र के कई एटीएम पर कैश नहीं लोड हो पाया था। कुछ एटीएम पर ही कैश मिला। इन एटीएम पर सिर्फ 2000 रुपये की करेंसी ही लोगों को मिली।
विज्ञापन
करेंसी जमा करने वाली एजेंसियों की वैन रविवार को भी समय पर नहीं आई। दिन भर लोग धन निकासी के लिए इधर-उधर एटीएम के चक्कर काटते रहे। शहर के बस स्टेशन स्थित बॉब, एसबीआई, गोलाघाट स्थित एक्सिस बैंक, कुड़वार नाका के पीएनबी, सब्जी मंडी में स्थित केनरा बैंक, डाकखाना के पास आईसीआईसीआई बैंक, नार्मल चौराहा स्थित आईडीबीआई व टाटा इंडीकैश एटीएम के शटर दिन भर बंद रहे।
विज्ञापन
बस स्टेशन के पास स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर ही कैश मिल सका। यहां पर लोगों की लंबी कतार दिन भर लगी रही। जिले में रविवार को करीब 85 एटीएम में लोगों को कैश नहीं मिल सका।