फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ATM again cashless

दो दिन में फिर खाली हुए एटीएम

Sun, 24 Apr 2016 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 24 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
ATM again cashless
कैश के लिए दिनभर भटके उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

बैंक ग्राहकों को इन दिनों एटीएम से धन निकालने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों के भीतर कई अवकाश होने से एटीएम के खजाने खाली हो गए हैं। बैंक की ओर से मशीनों में पर्याप्त कैश लोड नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि 80 फीसदी एटीएम खाली हैं। इस समस्या का हल निकालना बैंक अधिकारियों के लिए भी चुनौती से कम नहीं  है। 

विज्ञापन



पिछले 15 दिनों के भीतर कई अवकाश होने से बैंक की शाखाओं में कामकाज ठप रहा। इस बीच रामनवमी, अंबेडकर जयंती, हजरत अली अलैह के जन्म दिवस के अलावा चौथे शनिवार व रविवार के अवकाश शामिल रहे। अवकाश की वजह से शहर में स्थापित एटीएम पर कैश निकालने का दबाव बढ़ गया। शहरी क्षेत्र के भीतर ही 70 से अधिक एटीएम स्थापित हैं।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों के मुताबिक सार्वजनिक स्थल पर स्थित एटीएम पर धन निकासी का दबाव ज्यादा रहता है। इस वजह से उनमें अलग-अलग शिफ्टों में कैश लोड कराया जाता है। रविवार को शहर के अधिकतर एटीएम पर लोगों को कैश नहीं मिला। गिने-चुने एटीएम पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed