{"_id":"6abc0cc7e009a7555602c0d5","slug":"athletics-trials-today-athletes-to-showcase-their-speed-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166081-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एथलेटिक्स ट्रायल आज, रफ्तार दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एथलेटिक्स ट्रायल आज, रफ्तार दिखाएंगे खिलाड़ी
Wed, 30 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
पयागीपुर। खिलाड़ियों की ट्रैक पर रफ्तार, ताकत और हुनर की परीक्षा आज होगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से बुधवार को पयागीपुर के पास श्यामनगर खेल परिसर में जनपदीय एथलेटिक्स ट्रायल कराया जाएगा। इसमें दम दिखाने वाले खिलाड़ी 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिले की टीम में जगह बनाएंगे।
अयोध्या-प्रयागराज मार्ग स्थित खेल परिसर में होने वाले ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बाबादीन चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को चार से छह अक्तूबर तक लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। संगठन का कार्यभार देख रहे महेश यादव के अनुसार, खिलाड़ियों को आधार कार्ड, 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र और जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। दो पासपोर्ट आकार के फोटो भी अनिवार्य हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकेंगे।